श्रद्धा पूर्वक मनी मकर संक्रांति

 

शहरवासियों ने शनिवार को मकर संक्रांति का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया। लोगों ने स्नान के बाद भगवान सूर्य को नमन किया एवं मंदिरों पूजा कर दान पुण्य किया। राजघाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। सूरजकुंड धाम पर श्रद्धालुओं ने स्नान कर पूजन किया।


अघोरपीठ में मनी मकर संक्रांति

अघोर पीठ ट्रांसपोर्ट नगर में मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। दोपहर के 12 बजे पीठ प्रमुख अवधूत छबीले राम ने महाप्रभु को भोग निवेदित किया। तत्पश्चात आश्रम में आए सभी वर्ग के लोगों को साथ बैठा करअपने हाथों से खिचड़ी एवं दही परोसा। इस अवसर पर डॉ. रूप कुमार बनर्जी सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।


सूर्यकुंड धाम में मनाया गया संक्रांति पर्व

सूर्यकुंड धाम में भक्ति भाव से मकर संक्रांति पर्व मनाया गया। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने सूर्य मंदिर में सूर्यनारायण का पूजा की। सूर्यकुंड जिणोद्धार समिति की ओर से सूर्य नारायण की विशेष पूजा, हवन एवं महा आरती की गई। भजन कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर अपनी आस्था व श्रद्धा निवेदित की। कार्यक्रम में कोविड-19 को ध्यान में रखकर इसका पूर्ण रूप से पालन किया गया। सबसे पहले मुख्य मंदिर में भगवान लक्ष्मी नारायण की पूजन अर्चन की गई। इसके बाद मां गंगा, भोलेनाथ, हनुमान जी, भगवान गणेश की भी आरती-पूजन किया गया। इस दौरान घंट घड़ियाल गूंज रहे थे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के उपाध्यक्ष अमरदीप गुप्ता, समरेन्दु सिंह, प्रतिक सिंह, सिद्धि गुप्ता, शीतल कुमार मिश्र, राकेश सिंह, रामचंद्र मौर्य, सुधाकर त्रिपाठी, मोनू गुप्ता, घनश्याम पासवान, त्रिलोकीनाथ बारी, हरिनारायण गुप्ता, सूरज शर्मा, राम सिंह प्रजापति सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।                     


श्रद्धालुओं को कराया चाय और नाश्ता

प्रयास एक परिवर्तन का, परिवार की ओर से मकर संक्रांति पर खिचड़ी वितरण तथा सहभोज का आयोजन तिलक मैरेज हाल में किया गया। खिचड़ी चढ़ाने आने वाले श्रद्धालुओं के बीच चाय, रस्क तथा खिचड़ी बांटी गई। यह क्रम दोपहर बाद तक जारी रहा। इस अवसर पर संस्था के संयोजक प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, डॉ. कलीम कैसर, पुष्पदंत जैन, डॉ. रतन पाल सिंह, दिव्येंदु नाथ, नुसरत अतीक, मंकेलवर नाथ पांडेय, डॉ. हर्ष सिन्हा, डॉ. संजय श्रीवास्तव, सरदार जसपाल सिंह, सत्यव्रत लाल श्रीवास्तव, दुर्गेश त्रिपाठी, अमित श्रीवास्तव आदि की सहभागिता रही।

Comments