जेसीआई स्वराज ने लिया गौ सेवा का संकल्प

  

गोरखपुर। जेसीआई स्वराज ने अपने सेवा कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए, गौ सेवा का संकल्प लिया। संस्था के सदस्यों ने बुधवार को गीता वाटिका स्थित गौ शाला में उपस्थित गौ माता के साथ समय व्यतीत किया और 60 किलो लप्सी , हरी सब्जियां, चारा इत्यादि खिलाया। इस मौके पर उन्होंने गौ सेवा के लिए तत्पर वहां उपस्थित कर्मचारियों को कंबल वितरण भी किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाल रोग विशेषज्ञ डा भूपेंद्र सिंह ने कहा कि हमारे धर्म में विशेष स्थान रखने के अलावा गाय का दूध बच्चों के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन और वसा पाया जाता है जो बच्चों के विकास के लिए बहुत लाभप्रद है ।संस्था की अध्यक्षा जेसी निशा गोयल ने कहा कि स्वास्थ्य की दृष्टि से गाय का दूध बचपन से ही हमारे जीवन का हिस्सा रहा है। जिस तरह हम कुछ भी करके अपने माता पिता का एहसान नहीं चुका सकते उसी प्रकार गौ माता की जितनी भी सेवा की जाए कम है।

गौ माता सिर्फ दूध ही नही देती, बल्कि उनके मूत्र से दवा और गोबर से गोबर गैस का निर्माण होता है। संस्था की सचिव जेसी पायल ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कहा कि गौ माता के आस पास का वातावरण की इतना सकारात्मकता भरा होता है की उनकी सेवा से बड़ा पुण्य नही हो सकता। गौ माता की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

इस मौके पर जेसी गरिमा ,निधि, बरखा, निशी, रूपल, अनुराग, प्रभात इत्यादि उपस्थित थे।   

Comments