एबीवीपी कार्यालय पर हुआ कोरोनारोधी टीकाकरण केंद्र का शुभारंभ


राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जयंती पर एबीवीपी ने दी श्रद्धांजलि

गोरखपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्विद्यालय के परिसर में स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी तथा इसके साथ ही एबीवीपी गोरखपुर महानगर कार्यालय को 15 से 18 आयु वर्ग के युवाओं के लिए कोरोनारोधी टीकाकरण केंद्र के रूप में परिवर्तित कर उद्घाटन किया गया। 

इस अवसर पर कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एबीवीपी की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की विशेष आमंत्रित सदस्य प्रो० उमा श्रीवास्तव ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना ही स्वामी विवेकानंद के विचारों को लेकर हुई हैं, राष्ट्रीय युवा दिवस - स्वामी विवेकानंद जयंती एबीवीपी के 3 राष्ट्रीय कार्यक्रमों में से एक है। स्वामी विवेकानंद उच्च कोटि के दार्शनिक थे। स्वामी विवेकानंद ने विश्व धर्म सभा के मंच से हिंदुत्व का परचम सम्पूर्ण विश्व मे फहराया। विवेकानंद पर वेदांत दर्शन, बुद्ध के आष्टांगिक मार्ग और गीता के कर्मवाद का गहरा प्रभाव पड़ा। विवेकानंद का सम्पूर्ण जीवन आध्यात्मिकता व व्यावहारिक दृष्टिकोण से भरा हुआ हैं। उनके सिद्धांत व नीतियों पर अमल करना चाहिए। स्वामी विवेकानंद ने पूरे विश्व को सामाजिक समरसता का संदेश दिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्वामी विवेकानंद के राष्ट्र निर्माण और राष्ट्रहित सर्वोपरि के विचारों लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया है। स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए एक आदर्श प्रेरणा स्रोत है। यही कारण है कि विद्यार्थी परिषद द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाती आ रही है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के समाज सेवा से प्रेरणा लेकर विद्यार्थी परिषद ने कोरोना नामक वैश्विक महामारी में नर सेवा- नारायण सेवा को अपना ध्येय मानकर सेवा कार्य किया। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सबसे प्रभावशाली सुरक्षा कवच वैक्सीन है, केंद्र सरकार द्वारा 15 से 18 वर्ष तक की उम्र के किशोरों को कोरोनारोधी टीका लगाने का निर्णय लिया गया है। इसी के मद्देनजर आज 12 जनवरी- राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एबीवीपी गोरखपुर महानगर कार्यालय को टीकाकरण केंद्र के रूप में परिवर्तित कर 15 से 18 वर्ष तक की उम्र के किशोरों को कोरोनारोधी टीका तथा 60 वर्ष उम्र से ऊपर वालों को बूस्टर डोज लगाया जायेगा। यह केंद्र निरंतर चलता रहेगा। निर्धारित उम्र के लोग यहां अपना टीकाकरण करवा सकते हैं।

इस अवसर पर एबीवीपी महानगर के समस्त शिक्षक और छात्र कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments