महामैत्रायण योगिनी का परिनिर्वाण दिवस पर सहभोज में गरीब निराश्रित महिलाओं को वितरित की गई साड़ियां

गोरखपुर। महामैत्रायण योगिनी जी का परिनिर्वाण दिवस पर ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अघोर पीठ में सैकड़ों गरीब एवं निराश्रित महिलाओं में साड़ी का वितरण किया गया। 

 प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी पीठ प्रमुख परम पूजनीय गुरुदेव अवधूत छबीले राम के मार्ग दर्शन में कोविड प्रोटोकॉल का पूर्ण रूप से का पालन करते हुए महामैत्रायण योगिनी का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया।

प्रातः काल महाप्रभु एवं माता की महाआरती करने के पश्चात आश्रम में उपस्थित भक्तों में चना हलवा प्रसाद का वितरण किया गया। दोपहर 12:00 बजे सहभोज के पश्चात सैकड़ों गरीब एवं निराश्रित महिलाओं में साड़ी का वितरण किया गया। 

इस अवसर पर पीठ प्रमुख ने कहा कि माता ब्रह्मांडेश्वरी का सहज रूप में दर्शन गरीब अबला एवं निराश्रित महिलाओं की सेवा करने में ही है। यदि उनके चेहरे पर संतुष्टि का भाव आता है तो समझ लीजिए स्वयं माता सर्वेश्वरी सदैव भक्तों पर प्रसन्न रहती हैं। सायंकाल पुनः आरती पूजन एवं सहभोज के पश्चात कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।

इस अवसर पर पीठ के उपाध्यक्ष वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डा• रूप कुमार बनर्जी सहित आश्रम के तमाम भक्त उपस्थित थे।

Comments