मांगलिक कार्यों पर लगी रोक खत्म, बजने लगे हैं शहनाई, बैंड बाजा बारात के साथ घोड़े पर चढ़ने लगे हैं दुल्हे

विवाह, मुंडन, सगाई, गृह प्रवेश आदि जैसे शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त प्रारंभ

इस साल में विवाह के लिए हैं 94 शुभ मुहूर्त

15 जनवरी 2022 से खरमास का भी समापन हो गया। आइए जानते हैं कि नए साल 2022 में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त कौन-कौन से हैं?

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र ने बताया कि 15 जनवरी 2022 मकर संक्रांति के साथ ही खरमास का भी समापन हो गया है। इसी दिन से मांगलिक कार्यों पर लगी रोक खत्म हो गई। अब शहनाईयां बजने लगी हैं, बैंड-बाजा-बारात के साथ दुल्हे घोड़े पर सवार हो रहे हैं। 15 जनवरी से ही विवाह, मुंडन, सगाई, गृह प्रवेश आदि जैसे शुभ कार्यों के लिए मुहूर्त मिलने लगे हैं। सूर्य जब धनु राशि में प्रवेश करते हैं, तो उस दिन से ही खरमास का प्रारंभ हो जाता है। 

आचार्य मिश्र ने कहा कि खरमास के एक माह तक कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। सूर्य जब धनु से मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तो खरमास समाप्त हो जाता है। खरमास के समय में सूर्य की गति धीमी होती है और गुरु का प्रभाव कम हो जाता है। इसी वजह से खरमास में मांगलिक कार्य नहीं होते हैं। 

उन्होंने बताया कि मांगलिक कार्यों के लिए गुरु का प्रभावी या उच्च स्थिति में होना जरुरी है। आइए जानते हैं कि नए साल 2022 में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त कौन-कौन से हैं?

नए साल 2022 में मार्च, अक्टूबर और नवंबर में विवाह के लिए कोई मुहूर्त नहीं है। इस साल आपको विवाह के लिए कुल 94 मुहूर्त हैं। 


जनवरी 2022 में विवाह मुहूर्त

22, 23, 24 और 25 जनवरी को शुभ विवाह का मुहूर्त है।


फरवरी 2022 में विवाह मुहूर्त

5, 6, 7, 9, 10, 18, 19 और 20 फरवरी को विवाह मुहूर्त है।


अप्रैल 2022 में विवाह मुहूर्त

15,16, 19, 20, 21,22, 23, 24 एवं 27 अप्रैल को शादी का मुहूर्त है।


मई 2022 में विवाह मुहूर्त

2, 3, 4, 9, 10, 11,12, 16,17,18, 20, 21, 26, 27 और 31 मई को विवाह का मुहूर्त है।


जून 2022 में विवाह मुहूर्त

1, 6, 8, 10,11,13, 20,21, 23 और 24 जून को शादी मुहूर्त है।


जुलाई 2022 में विवाह मुहूर्त

3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 14, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 25, 30 और 31 जुलाई को विवाह मुहूर्त है।


अगस्त 2022 में विवाह मुहूर्त

1, 2, 3, 4, 5, 9, 10, 11, 14, 15, 19, 20, 21, 28, 29, 30 एवं 31 अगस्त को शादी का मुहूर्त है।


सितंबर 2022 में विवाह मुहूर्त

1, 4, 5, 6, 7, 8, 26 और 27 सितंबर को विवाह मुहूर्त है।


दिसंबर 2022 में विवाह मुहूर्त

2, 4, 7, 8, 9 और 14 दिसंबर को विवाह के लिए शुभ मुहूर्त हैं।

आचार्य मिश्र ने बताया कि इसके अलावा भी कुछ लोग अपने सुविधा अनुसार शादी विवाह व अन्य आयोजन करते हैं जो धर्म संगत नहीं है। हिंदू धर्म में पञ्चांग में घड़ी, बेला और मुहूर्त की महत्व मानी गई है। इसलिए कोई भी शुभ कार्य करने से पहले एक बार अपने पुरोहित से जानकारी जरूर कर लेनी चाहिए।

Comments