श्रीकृष्ण के भजनों पर झूमी संखियाँ, जन्मोत्सव पर बांटी बधाईयां

 कृष्ण कुंज संस्था द्वारा मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव


गोरखपुर। कृष्ण कुंज संस्था की ओर से श्री कृष्ण जन्म उत्सव अनुजा गुप्ता के निवास स्थान तारामंडल स्थित जैमिनी गार्डेनिया में मनाई गई कृष्ण कुंज की सखियों ने लड्डू गोपाल के विभिन्न रूपों का वर्णन करते हुए भजन के धुन पर नृत्य किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद सखियों ने भजनों के माध्यम से कान्हा को रिझाती रही।

भजनों का शुभारंभ "रिद्धि सिद्धि के देव निराला"..., गणेश वंदना से अरुण अग्रवाल ने की। इसके बाद शुरू हुआ गीतों का सिलसिला जिसमें पूजा चांदवासिया ने महावीर हनुमान को- दुनिया में देव हजारों, बजरंगबली का क्या कहना...। मथुरा में जन्मे कन्हैया... की प्रस्तुति शशि अग्रवाल द्वारा की गई। जिस पर सभी सखी थिरकने से अपने आप को नहीं रोक पाई। तो वही अनुजा अग्रवाल ने सिंगार तेरा बाबा मन को लुभा रहा है..., आशा चांदवासिया ने जन्म ली हो दोनों भैया गोकुल में बाजे बधैया... पर सभी ने बधाइयां बाटी। रेनू अग्रवाल ने थाल बाजे अंगना में... गीत पर थाली बजाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन-कीर्तन का यह सिलसिला सायं 4 बजे से शुरू होकर देर शाम तक चलता रहा और भजनों की धुन पर सखियां झूमती रही। इस दौरान पुष्प वर्षा कर सखियों ने कान्हा को खूब रिझाया। अनुजा गुप्ता ने बधाइयां बांटी। संगीत की प्रस्तुति गोपाल पांडेय ने की।



कृष्ण कुंज की संस्थापिका पूजा चांदवासिया ने बताया कि विगत 20 वर्षों से निरंतर कृष्ण कुंज संस्थान सामाजिक व धार्मिक कार्यों में अग्रहणी भूमिका निभा रही है। इस दौरान प्रत्येक माह भजन-कीर्तन व समाज के जरूरतमंदों की सेवा निरंतर करती चली आ रही है।



कार्यक्रम में रेनू अग्रवाल, पूजा चांदवासिया, मंजू दोचानिया, सविता चोखानी, उषा मस्करा, उषा अग्रवाल, सोनिया कंदोई, उषा तायल, रमा केडिया, रीना, प्रीति गुप्ता, सीमा गुप्ता, अंजू मल्होत्रा, ममता, अर्चना, स्वाति, अनुजा गुप्ता, अरुणा, ऊषा सविता चोखानी, आशा, सोनिया, शशि, रेनू, अनुजा अग्रवाल, रमा,
प्रीति गुप्ता, रश्मि केसरवानी, वृंदा जैन समेत बड़ी संख्या में संखियाँ शामिल रही।

Comments