सरस्वती शिशु मन्दिर का वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न



गोरखपुर। पक्कीबाग, सरस्वती शिशु मन्दिर का वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न हुआ। किसी भी संस्थान का सतत निरीक्षण उसके उन्नयन हेतु अत्यंत आवश्यक होता है। इसी क्रम में आज सरस्वती शिशु मन्दिर (10+2) पक्कीबाग गोरखपुर के वार्षिक निरीक्षण की दृष्टि से श्री अनिरुद्ध सिंह जी प्रधानाचार्य नवदेश्वर सिंह सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवरिया के नेतृत्व में आयी टोली ने विद्यालय का शैक्षणिक निरीक्षण किया इस अवसर पर उन्होंने वंदना सभा में उपस्थित भैया- बहनों को संबोधित करते हुए जीवन में माता -पिता व गुरु के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि ज्ञान  के लिए आचार्य के प्रति आस्था होनी आवश्यक है। बिना उसके ज्ञान की प्राप्ति नहीं हो सकती। विनम्रता भी जीवन में आवश्यक है। मातृ देवो भवः पितृ देवो भवः आचार्य देवो भवः अतिथि देवो भवः की संकल्पना को समझाते हुए उन्होंने ने भैया बहनो का भारतीय संस्कृति से भी साक्षात्कार कराया। उन्होंने कहा कि धन कमाने से सुख नही मिलता, मन की शांति से सुख मिलता है। उन्होंने ने श्रीमद्भागवत गीता का उल्लेख करते हुए निष्काम कर्म करने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि माता पिता व आचार्य के प्रति विनम्र भाव, आदर भाव से ही जीवन सफल होता है। उनकी आज्ञा का पालन करना हमारा कर्तव्य है। अपने व्यवहार से उन्हें कभी दुख नहीं पहुंचाना चाहिए। माता पिता व गुरु की आज्ञा का उल्लंघन करने वाले का जीवन कभी सफल नहीं होता। विद्यार्थियों का पहला गुण आज्ञा पालन है, यह आ गया तो जीवन सफल हो गया। अंत में सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने अपनी बात समाप्त की।


इसके पूर्व निरीक्षण हेतु पधारे श्री सतीश मिश्रा प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मन्दिर अन्सारी मार्ग देवरिया, डी. एन. पाठक प्रवक्ता अंग्रेज़ी, पीयूष त्रिपाठी प्रवक्ता अंग्रेज़ी, नवदेश्वर सिंह सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक देवरिया ने विद्यालय के व्यवस्था पक्ष, शैक्षणिक पक्ष व कार्यालय सहित विभिन्न पहलुओं का बारीकी से निरीक्षण किया साथ ही गुणवत्ता को और बढ़ाने हेतु उचित परामर्श भी दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राजेश सिंह, प्रथम सहायिका रुक्मिणी उपाध्याय सहित समस्त आचार्य बन्धु व आचार्या बहने उपस्थित थे।

Comments